सिद्धार्थ, जून 30 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में मानसून ने धीरे-धीरे अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। शनिवार रात हुई बारिश के बाद रविवार रात से सोमवार सुबह तक रुक-रुक कर हुई वर्षा ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को आंशिक राहत दिलाई। सोमवार दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि सोमवार दोपहर बाद निकली तेज धूप के कारण उमस फिर बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे के दौरान 23.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया。 यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जुलाई में अच्छी वर्षा के आसारबारिश का ग्रामीण क्षेत्रों पर प्रभाव बारिश का असर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक...