पीलीभीत, जनवरी 28 -- पीलीभीत। पूर्वानुमान सटीक रहा और तराई में मौसम फिर से बदल गया। गणतंत्र दिवस के अगले ही दिन बूंदाबांदी और शाम के वक्त हवाओं के साथ बारिश ने फिर से ठिठुरन बढ़ा दी। जो अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वह फिर से बीस डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। बूंदाबांदी के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले दिनों गणतंत्र दिवस तक लगातार तेज धूप के कारण लोगों की जैकेट उतर चुकी थी। पर अब फिर से मंगलवार को मौसम ने यू टर्न लिया। सुबह के वक्त कोहरा हुआ। इसके बाद धूप निकल आई। पहाड़ों पर हुए हिमपात के बाद ठंडक बढ़ गई है। धूप निकलने के बाद धूप के पिछलने से आ रही ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। आलम यह रहा है कि साप्ताहिक बंदी मंगलवार को तापमान में गिरावट रही। अब माना जा रहा हैकि सात फरवरी तक मौसम यूं ह...