बहराइच, अप्रैल 20 -- बहराइच,संवाददाता। तराई में सूरज दिनोंदिन तल्ख हो रहा है। दिन व रात के तापमान में वृद्धि होने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। सोमवार को दिन का पारा 42 पार कर गया। तपिश बढ़ने का असर दोपहर में सड़कों पर दिखा। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। बाइक पर सवार लोग झुलसा रही गर्मी से बचने के लिए गमछा बांधे रहे। मौसम विभाग लगातार तापमान बढ़ने को लेकर संभावना जता रहा है। जिले में तापमान बढ़ने का क्रम सोमवार को भी बरकार रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 42.2 व रात का पारा रविवार की अपेक्षा दो डिग्री बढ़चकर 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसने लगी आग, 39 डिग्री पहुंचा पारा, पसीने से तर-बतर हुए लोग इसका असर आमजन जीवन पर भी पड़ने लगा है। सुबह आठ बजे के बाद ही तेज धूप लोगों को घरों में कैद रहने को विवश करने लगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.