पीलीभीत, जनवरी 2 -- पीलीभीत। कोहरे के बाद बादल और फिर अब करीब पांच दिन बाद सूर्य देव के दर्शन हुए तो रंगत दिखी। रेलवे स्टेशन से लेकर बाजार और गली मोहल्ले तक गुलजार रहे। पार्कों में भी खूब रंगत देखी गई। अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरे के बाद खिली धूप को देख सबसे अधिक खुश बुजुर्ग हुए। तराई में गुरुवार को सुबह जब आंख खुली तो अब तक के सबसे न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस के कारण लोग रजाई में भी कांप उठे। पर कुदरत ने जादू तब दिखाया कि जब दस बजते बजते कोहरा गायब हो गया और धूप ने अपनी चमक दिखाई। हालांकि यह खुशी भी अधिक देर नहीं टिकी। बारह बजे के बाद से धूप और छांव के बीच गलन और कंपकंपी ने हर किसी को परेशान किया। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि अधिकतम तापमान 14....