सिद्धार्थ, जुलाई 26 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में मानसूनी बादलों की चाल फिलहाल सुस्त पड़ गई है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी होती रही, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर चिपचिपी गर्मी और पसीने से लोग बेहाल नजर आए। बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव के बीच शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।तेज धूप और हवा में नमी के कारण वातावरण में भारी उमस बनी रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: तेज धूप निकलने के कारण उमस और गर्मी बढ़ी दोपहर के समय धूप की तल्खी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों की ओर जाने वाले...