काशीपुर, अगस्त 29 -- बाजपुर। तराई को आबाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रगतिशील किसान सरदार रघुवीर सिंह रंधावा का अचानक निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। शुक्रवार को दोपहर उनके फार्म हाउस के पास उसका अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्गीय रघुवीर सिंह रंधावा श्री दसमेश स्कूल, बाजपुर इंटर कॉलेज आदि शिक्षण संस्थानों में भी प्रबंध कमेटी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और शिक्षा के स्तर को उंचा उठाने में भी इन्होंने अपना सहयोग किया था। उनके पुत्र प्रगतिशील किसान अजीत प्रताप रंधावा और बलराज रंधावा ने उनको मुखाग्नि दी। उनके निधन पर किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, दलजीत सिंह रंधावा, भाजपा नेता राजेश कुमार, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख जोरावर सिंह भुल्लर, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा ने शोक जताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.