तराई के लोगों को बाढ़ की विभीषिका से बचाने को मिला चार करोड़ का बूस्टर डोज
बाराबंकी, मई 26 -- बाराबंकी, संवाददाता। सरयू नदी से बाढ़ में प्रभावित होने वाली तीन तहसीलों के आस पास तटबंधों के सुरक्षात्मक कार्य की छह बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं। बाढ़ से बचाव के यह कार्य नाबार्ड पोषित मद और राज्य पोषित मद से कराये जा रहे हैं। दो बड़ी परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति 25 मई को मिल गई है। दोनों अलग-अलग परियोजनाओं के लिए अवशेष धनराशि की किस्तें भी जारी हो गई हैं। बजट मिलने से दोनों परियोजनाओं के निर्माण की गति तेज होगी और समय रहते कार्य पूरा होने पर लाखों की आबादी बाढ़ से होने वाली तबाही से बच सकेगी।
स्पर निर्माण को 4.76 करोड़ रुपये की स्वीकृत रामनगर तहसील के सरयू नदी पर चहलारी घाट गणेशपुर तटबंध पर किमी 44.500 पर स्पर निर्माण कार्य के अवशेष बजट की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। शेष बचे चार करोड़ 76 लाख 59 हजार रुपये मिलने हैं। इनमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.