बहराइच, मार्च 20 -- बहराइच, संवाददाता। शहरीकरण से छिने आवास से विलुप्त होने के कगार पर पहुंची गौरैया के संरक्षण को लेकर पक्षी प्रेमी प्रयासरत हैं। विश्व गौरैया दिवस पर शुक्रवार को शहर के पीपल तिराहे पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान गौरैया के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। फ्रेंड्स ऑफ कतर्निया के अध्यक्ष बीडी लखमानी की ओर से गौरैया प्रेमियों को बॉक्स वितरित किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक बनावट वाले मकानों में गौरैया को अब घोसले बनाने की जगह ही नहीं बचती है। इससे उनके जन्में व अजन्मे बच्चे बाहर बिल्ली, कौआ व दूसरे जानवरों का निवाला बन जा रहे हैं। गौरैया का आंगन से दूर होना न केवल पर्यावरण बल्कि कृषि की दृष्टि से पारस्थितिकी के लिए सही नहीं है। डॉ. अतुल मिश्र ने कहा कि गौरैया बॉक्स को 10 या 12 फिट की ऊंचाई पर दीवार पर लगाएं और गौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.