सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। दृश्यता बेहद कम रहने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय ठंड का असर भी तेज रहा, जिससे खासकर बुजुर्गों, बच्चों और खेतों में काम करने वाले लोगों को परेशानी हुई। दिन चढ़ने के साथ मौसम में धीरे-धीरे बदलाव दिखा। करीब दस बजे के बाद कोहरा छंटने लगा और दोपहर होते-होते तेज धूप निकल आई। धूप खिलने से ठंड के असर में कमी आई और लोगों ने राहत की सांस ली। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी चहल-पहल बढ़ती दिखी। धूप निकलते ही लोग अलाव छोड़कर खुले स्थानों में बैठे नजर आए। हालांकि राहत के बीच बर्फीली पछुआ हवा ने लोगों को परेशान किया। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ...