बलरामपुर, मार्च 12 -- बलरामपुर/हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। नमी भरी पुरवाई चलने से कई जिलों में धुंध का साया रहा। विक्षोभ के असर से 15 मार्च को बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 साल बाद मार्च में ऐसा मौसम लौटा है। जिले में गुरुवार को भी सुबह मौसम का मिजाज बदला सा नजर आया। सुबह के समय पूरे जिले में घनी धुंध छाई रही। कई जगह दृश्यता काफी कम रही। इससे पहले बुधवार को भी जिलों में छाई घनी धुंध की चादर ने लोगों को चौंका दिया था। दृश्यता काफी कम होने से लोगों को सड़कों पर आवागमन करने में परेशानी हुई। जिले में गुरुवार को सुबह में 50 से 100 मीटर की दृश्यता रही। कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सियाराम कन्नौजिया के अनुसार नमी से भरी पूर्वा हवाओं और हवा में धूल कणों के फंसने के कारण यह स्थिति बनी है। 14 मार्च से प...