शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- रविवार को घेरचौबा मोहल्ले में बज्म अरबाब ए सुखन की ओर से महाना तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय व बाहर से आए शायरों ने अपने कलाम पेश किए और देर रात तक शायरी का दौर चलता रहा। मुशायरे की शुरुआत मसूद हसन खां ने नात ए पाक से की। इसके बाद उस्मान आबिद, फरीद तिलहरी, शमशाद आतिफ और वहीद तिलहरी ने सामाजिक और मानवीय विषयों पर आधारित अपनी ग़ज़लें सुनाईं। शायरों ने रोटी, रिश्तों और बदलते दौर पर अपने अंदाज में बात रखी। फैजान तिलहरी, हसीब चमन, शरीफ आलम, शकील तिलहरी, खलीक शौक़, गुलशन जहां और गुलशन रईस तिलहरी ने भी कलाम पेश किए। यह भी पढ़ें- हज यात्रा से पूर्व शकील आरफी की गूंजेगी आवाज कार्यक्रम की अध्यक्षता शकील तिलहरी ने की, जबकि संचालन रईस तिलहरी ने किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन आगे भी जारी रहें...