तरहसी में युवक पर हमला करने की प्राथमिकी
पलामू, जून 13 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार को तरहसी प्रखंड कार्यालय के समीप एक युवक को जबरन गाड़ी रोककर न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उससे हजारों रुपये की नकदी भी लूट ली गई। घटना को लेकर पीड़ित युवक ने तरहसी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ओवरटेक कर गाड़ी रोककर जानलेवा हमला करने की शिकायत तरहसी के स्थायी निवासी 21 वर्षीय निरंजन कुमार ने कराई है। उसके अनुसार वे सुबह करीब 11:15 बजे अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उसे रोककर पिटाई कर दी गई है। घटना में सिर फट गया है। 20 हजार रुपये लूट लिए गए हैं। स्कॉर्पियो चालक अरमान खान के खिलाफ शिकायत की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.