पलामू, अप्रैल 10 -- मेदिनीनगर। संवाददाता। पांकी विधानसभा क्षेत्र के तरहसी प्रखंड अंतर्गत पारपईन कसियाडीह गांव में शुक्रवार को पासवान समाज ने वीर शिरोमणि महाबली चौहरमल बाबा जयंती मनाई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता को आयोजन कमेटी के सदस्यों ने अंगवस्त्र, पगड़ी एवं तलवार भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि महाबली चौहरमल बाबा जैसे महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता, भाईचारा और समरसता को मजबूत करना चाहिए। तभी समाज का समग्र विकास संभव है। सरकार और जनप्रतिनिधि लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रयासरत हैं और समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़...