कुशीनगर, जून 21 -- पडरौना। तरयासुजान थाने की पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। तरयासुजान पुलिस ने रात्रि में घर के पीछे का जंगला तोड़कर घर में घुसकर हमला करने वाले अभियुक्त सूरज राय पुत्र विजय राय निवासी माल्हो थाना तरया सुजान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, दरोगा शिवम द्विवेदी, सिपाही धर्मेन्द्र कुमार व अतुल यादव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...