बदायूं, जून 28 -- सैदपुर। वजीरगंज क्षेत्र के गांव वीरमपुर में खेत पर तरबूज की फसल की रखवाली कर रहे युवक के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव वीरमपुर निवासी बिट्टू पुत्र नरेश चंद ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई पृथ्वीराज 20 जून की रात करीब नौ बजे अपने खेत पर तरबूज की फसल की रखवाली कर रहा था।आरोप है कि उसी दौरान गांव के रतीभान पुत्र रघुनाथ, बिट्टन पुत्र नन्नकू, नरसिंह पुत्र रामस्वरूप तथा अजबसिंह पुत्र रामस्वरूप खेत पर पहुंचे और तरबूज तोड़ने लगे। यह भी पढ़ें- तरबूज तोड़ने से रोकने पर युवक से मारपीट मुकदमा पीड़ित के अनुसार, जब पृथ्वीराज ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फर...