शाहजहांपुर, जून 8 -- शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के गदियाना मोहल्ले में तरबूज खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से हमला करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला गदियाना निवासी अखिलेश गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 31 मई की शाम करीब 5:30 बजे वह सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान तरबूज खरीदने को लेकर उनकी और तरबूज विक्रेता अर्पित वर्मा पुत्र बृजेश वर्मा के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अर्पित वर्मा ने गाली-गलौज शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- तरबूज खरीदने के विवाद में चाकू से हमले का आरोप, मुकदमा पीड़ित ने किसी तरह अपनी जान बचाई। रिपोर्ट के अनुसार, बाद में आरोपी ने अपने कुछ साथियों को भी बुला लिया, जिन्होंने मिलकर...