बांका, मई 1 -- बांका, राजदीप सिंह। जहां चाह वहां राह अपने ज्ञान के निचोड़ और कड़े परिश्रम के चलते प्रस्तुत पंक्ति को सार्थक कर रहे हैं जिले के युवा किसान अभिषेक चौधरी। अभिषेक ने पारंपरिक खेती से हटकर आधुनिक तकनीक और मल्टीपल क्रॉप मॉडल अपनाकर न केवल अपनी आय को दोगुना किया है, बल्कि अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत बन गए हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि, सही रणनीति, प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प के साथ खेती को एक सम्मानजनक और लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जहानाबाद जिला सम्मानितखेती की शुरुआत ज्ञात हो कि, अभिषेक ने वर्ष 2017 में खेती की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में उन्होंने पारंपरिक फसलों पर काम किया, लेकिन जल्द ही उन्हें यह एहसास हुआ कि, बदलते समय के साथ खेती के तरीके भी बद...