घाटशिला, जनवरी 3 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालियाम पंचायत का खाड़देवली गांव इन दिनों तरबूज की खेती के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। गांव के किसानों ने इस वर्ष लगभग 150 बीघा जमीन पर तरबूज उगाने का संकल्प लिया है और वर्तमान में बीज बुवाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। खेतों में सुबह से ही किसानों की चहल-पहल देखी जा रही है, जो समय पर फसल तैयार करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। गांव के किसान दीपक मोंगराज ने बताया कि वे इस बार छह बीघा जमीन पर तरबूज की खेती कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बुवाई का काम समय पर पूरा होने के बाद मार्च - अप्रैल माह तक तरबूज की फसल पूरी तरह तैयार होकर बाजार में आने लगेगी। उनके अनुसार खाड़देवली गांव के तरबूज की गुणवत्ता इतनी बेहतर होती है कि फसल तैयार होते ही पश्चिम बंगाल के बर्दमान, हुगली...