घाटशिला, मार्च 2 -- चाकुलिया,संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालियाम पंचायत का खांड़देवली गांव तरबूज की खेती का हब बन‌ा है। इस गांव में किसानों ने इस वर्ष लगभग 200 बीघा खेत में तरबूज की खेती की है।‌ इस वर्ष पहले की तुलना में तरबूज की खेती अधिक हुई है। किसान निजी स्तर से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कर खेत की सिंचाई करते हैं। सिंचाई के लिए सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं है। ‌इन दिनों खेतों में तरबूज की लतें लहलहाने लगी है। फूल और फल लगने शुरू हो गए हैं। अप्रैल माह से फसल तैयार होने लगेगी। तरबूज खरीदने के लिए पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के बड़े शहरों के व्यापारी गांव आने लगेंगे। खांड़देवली गांव के अलावा पंचायत के लताघर समेत अन्य गांवों में भी किसानों ने तरबूज की खेती की है। खांड़देवली गांव के किसान दीपक मोंगराज ने बताया कि उन्होंने इस बार छह बीघ...