गोंडा, जून 20 -- तरबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की दो घटनाओं को लेकर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों ही मामलों में आरोपियों ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। करनीपुर निवासी उग्रसेन तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 11 जून को वह अपनी पुश्तैनी भूमि में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ कटवाने के लिए लेबर लेकर गए थे। आरोप है कि तभी गांव के ही मोहित, रामभवन, कुलदीप और कमल उर्फ रूद्र तिवारी लाठी-डंडा व देशी कट्टा लेकर आ गए। चारों ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए लेबर को भगा दिया और ईंट-पत्थर फेंककर मारा। धमकी दी कि चले जाओ नहीं तो गोली मार देंगे। तहरीर में कहा गया कि आरोपी आदतन अपराधी हैं।वहीं बादलपुर गांव में 4 जून की रात आपसी कहासुनी ने हिंसक रूप ...