गोंडा, मई 20 -- तरबगंज/रुपईडीह। तरबगंज ब्लॉक में नवागत बीडीओ मुन्नू लाल यादव ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने ही ब्लॉक के समस्त कर्मचारियो के साथ समीक्षा विकास कार्यों की समीक्षा किया। जिसमें अम्ब्रीश प्रताप सिंह सहायक विकास कार्यक्रम ग्राम्यविकास, एडीओ पंचायत दुर्गा प्रसाद मिश्रा एवं सचिव के साथ समीक्षा बैठक उपस्थित रहे। उधर, रुपईडीह में एसडीएम विनीत कुमार ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी का प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए शासन के मंशा के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...