मुरादाबाद, मार्च 10 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत में तेंदुए के जबड़े से अपने बच्चे को बचानी वाली मां के मामले में मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने जंगल में पिंजरा लगाया और ग्रामीणों में जागरूकता अभियान चलाया। सोमवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत में रवि के पुत्र मोक्ष 3 वर्ष को तेंदुआ जबड़े में दबाकर तेंदुआ भाग गया था। मां और ग्रामीणों ने तेंदुए का पीछा था उसे तेंदुए के जबड़े से बचा लिया था। बच्चे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वन क्षेत्र अधिकारी रवि गंगवार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम में ग्राम तरफ दलपत और आसपास के गांव में जागरूकता अभियान चलाया और गांव में पिंजरा लगा दिया। वन क्षेत्राधिकारी रवि गंगवार ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे तेंदुए के हमलों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.