वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी। तरना क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे गेमिंग और वेंडिंग जोन विकसित किया जाएगा। इसमें बैडमिंटन कोर्ट, पिकल बॉल और स्केटिंग जैसे इंडोर खेलों की व्यवस्था होगी। इससे युवाओं-बच्चों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में खेलकूद का अवसर मिलेगा। इसके अलावा यहां वेंडिंग जोन भी बनाया जाएगा। जहां स्थानीय विक्रेताओं को प्राथमिकता मिलेगी। स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग भी बनेगी। जिससे ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.