नई दिल्ली, जनवरी 22 -- जीवन की भागदौड़ में हम अपने सपनों और सफलताओं का तो हिसाब रखते हैं, लेकिन इस कोशिश में कई बार कुछ अनकहे बोझ खुद पर लाद लेते हैं। जो ना सिर्फ आपको निराशा से भरते हैं बल्कि सफलता की राह को भी मुश्किल बनाने लगाते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि माफी देना किसी दूसरे पर किया गया एहसान नहीं, बल्कि खुद के मन को उस कैद से आजाद करना है, जहां कड़वाहट और पछतावा पहरेदार बनकर बैठे होते हैं। जब तक हम पुरानी टीस और लोगों से मिली शिकायतों को सीने से लगाए रखते हैं, तब तक नए और सुनहरे अवसरों के लिए हमारे पास जगह ही नहीं बचती। आगे बढ़ने का असली हुनर ऊंचाइयों को छूना नहीं, बल्कि उन जंजीरों को भी काटकर फेंक देना है जो हमें बीती बातों से बांधे रखती हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 लोग, जिन्हें सफलता हासिल करने के लिए हमें तुरंत माफ कर देना चाहिए। यह...