नई दिल्ली, जून 29 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश के प्रमुख बड़े शहरों में रोजगार के अवसर और उद्यमशीलता में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले 46 शहरों को लेकर श्रम बाजार और असंगठित उद्यमों पर नई रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट कहती है कि देश के बड़े शहर आर्थिक तरक्की और नए रोजगार पैदा करने के सबसे बड़े पावरहाउस बनकर ऊभर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बीते वर्ष 2025 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की श्रम शक्ति भागेदारी दर (एलएफपीआर) बढ़कर 52.4 फीसदी हो हो गई, जो वर्ष 2017-18 में 47.7 फीसदी थी। जबकि वर्ष 2021-22 में यह हिस्सेदारी 52.4 प्रतिशत रही थी। इसके साथ ही, कार्यरत जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) में भी वृद्धि दर्ज ...