गोरखपुर, मार्च 26 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के प्रसिद्ध तरकुलहा मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए आई दो महिलाओं से दुर्व्यवहार करने और चेन-मंगलसूत्र छीनने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, कैंट थाना के क्षेत्र सिंघड़िया की निवासी एक महिला अपने सहेली के परिवार के साथ 21 मार्च को तरकुलहा मंदिर पर आई थी। मंदिर में पूजा करने के बाद दोनों महिलाएं बाथरुम के लिए गई थी, तभी तीन युवक आए और उसकी सहेली को झोपड़ी में खींच ले गए। जब उसने विरोध किया तो मनबढ़ युवक मारपीट करने लगे। आरोप है कि आरोपी एक महिला का मंगलसूत्र और दूसरी महिला के गले का चेन छीनकर फरार हो गए। चौरीचौरा पुलिस तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.