बेगुसराय, मार्च 20 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ईद की नमाज अदा करने के लिए वक्त तय किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के नुरूल्लाहपुर की ईदगाह में ईद की नमाज 7:45 बजे सुबह अदा की जाएगी। इसी प्रकार सागी गांव की ईदगाह में सुबह 8:10 बजे, दौलतपुर मस्जिद में सुबह 8:00 बजे, बाड़ा गांव की जामा मस्जिद में सुबह 8:00 बजे, बरियारपुर की ईदगाह में सुबह 8:00 बजे, फफौत गांव की ईदगाह में सुबह 8:15 बजे, खोदावन्दपुर गांव की मस्जिद में सुबह 9:00 बजे, सिरसी गांव की नबी करीम मस्जिद तथा जामा मस्जिद में सुबह 8:00 बजे, तेतराही गांव की मस्जिद में सुबह 7:45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...