तय समय में लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें अधिकारी : डीएम
मधुबनी, जून 18 -- मधुबनी, प्रधान संवाददाता। डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित साप्ताहिक समन्वय बैठक में विभिन्न विभागों एवं कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन,राजस्व वसूली में तेजी तथा विकास योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान कोषागार शाखा से संबंधित लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र (यूसी) एवं डीसी बिलों की स्थिति पर चर्चा की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को अविलंब लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र एवं समायोजन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए वित्तीय अनुशासन बनाए रखने पर निर्देश दिया। जिला नीलाम पत्र शाखा की समीक्षा में लंबित वादों के निष्पादन तथा राजस्व वसूली की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। वहीं विधि शाखा के अंतर्गत एलप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.