नई दिल्ली, जुलाई 5 -- नई दिल्ली अमित झा दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए अगर दिल्लीवासियों को बिजली मीटर लगवाना है तो इसके लिए उन्हें चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।ऑनलाइन आवेदन पर ही उन्हें समयबद्ध तरीके से घर के पास बिजली मीटर उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हिन्दुस्तान के साथ साक्षात्कार में दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए बिजली कंपनियों (डिस्कॉम) को निर्देश जारी किए हैं कि वह ऐसे आवेदनों को प्राथमिकता से लेकर मीटर उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार नई ईवी पॉलिसी लेकर आई है। नई ईवी पॉलिसी में यह ध्यान रखा गया है कि लोगों को ईवी अपनाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- Delhi EV Policy 2026: नई इलेक्ट्रिक गाड़ी पर सब्सिडी के लिए कैसे करें ...