वाराणसी, अप्रैल 7 -- वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को निर्माणाधीन राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल गड़खरा के निरीक्षण करने के दौरान तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया है। डीएम ने कॉलेज के बच्चों को खेल मैदान के लिए एसडीएम को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही सामने बनी गौशाला को दूसरी जगह शिफ्ट करने और पहुंच मार्ग के निर्माण में तेजी लाने को कहा। यूपीपीसीएल अभियंता ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी उन्होंने पिंडरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के करखियांव के सुंदरीकरण और पर्यटन विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। यहां तालाब सुंदरीकरण, पाथवे निर्माण, पौधरोपण, जेटी लगाने, म्यूजिकल फाउंटेन विकसित कराने सहित अन्य कार्यों के लिए एस्टीमेट बनवाने का निर्देश जेडी पर्यटन को दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.