श्रावस्ती, जनवरी 2 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने आशा एएनएम सेंटर के निकट निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही बारात घर का निरीक्षण किया। इस दौरान तय समय में काम पूरा करा कर हैण्डओवर करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि ड्रग वेयर हाउस के निर्माण का कार्य अक्टूबर 2023 को प्रारंभ हुआ था, जिसे मार्च 2026 तक पूर्ण किया जाना है। स्ट्रक्चर एवं प्लास्टर कार्य पूर्ण हो चुका है तथा बाह्य व आन्तरिक सतह पर पुट्टी कार्य, फर्श पर टाइल्स, कोटा स्टोन, एमएस शटर, यूपीवी विन्डों, प्लम्बिंग एवं इलेक्ट्रिकल वायरिंग का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने इस दौरान बाउंड्री वाल की ऊंचाई एवं प्लास्टर कार्यों की गुणवत्ता की भी जांच की। जिलाधिकारी ने उपस्थित अभियंता को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का व...