वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंगलवार को डीआरएम आशीष जैन के साथ बनारस रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज के निर्माण की प्रगति देखी। उन्होंने काम निर्धारित समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने विश्राम गृह, डॉरमेट्री और प्रतीक्षालयों का गहन निरीक्षण किया और इन सुविधाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की भी समीक्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...