रुद्रपुर, जून 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मोहर्रम पर्व को लेकर मेयर विकास शर्मा ने शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक परंपरा के नाम पर किसी भी तरह का शक्ति प्रदर्शन, हथियारों का प्रदर्शन या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ताजिया जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग और दिशा-निर्देशों के अनुसार ही निकाले जाएं। मेयर शर्मा ने कहा कि मोहर्रम गम और श्रद्धा का पर्व है, जिसे उसकी मूल भावना और मर्यादा के अनुरूप मनाया जाना चाहिए। बिना अनुमति रूट बदलने, अनावश्यक भीड़ जुटाने और आमजन को असुविधा पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचना आवश्यक है। उन्होंने आयोजकों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने की अपील की, ताकि बिजली लाइनों से टकराव जैसी दुर्घटनाओं से बचा ...