हरदोई, जून 24 -- मल्लावां। मुहर्रम त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए थाना मल्लावां परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक एसडीएम बिलग्राम एन राम की अध्यक्षता में हुई। एसडीएम ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। ताजिया जुलूस निर्धारित मार्ग और समय से ही निकाले जाएं। विद्युत तारों, ऊंचे स्थानों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। सीओ आरएस सोनकर ने पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का भरोसा दिलाया। मोहर्रम के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाई चारे के साथ त्योहार मनाने को कहा। प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह भी पढ़ें- 496 मजिस्ट्रेट व 9 गश्ती दल संभालेंगे मुहर्रम में सुरक्षा त्योहार प...