सिमडेगा, जुलाई 1 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओड़गा लैम्पस में धान बीज एवं यूरिया निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचे जाने का मामला सामने आया है। बुधवार को बीडीओ डॉ. प्रवीण कुमार ने लैम्पस का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अनियमितता का खुलासा हुआ। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पाया कि लैम्पस अध्यक्ष महेश्वर साहु द्वारा किसानों को धान बीज और यूरिया निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था। इस पर बीडीओ ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अभिलेखों की जांच की। बीडीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर सामग्री की बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई है। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा। ताकि दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों के हितो...