सीतापुर, मार्च 17 -- तंबौर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को तहसील लहरपुर क्षेत्र में शारदा नदी के किनारे स्थित ग्राम रतौली एवं ग्राम रमपुरवा में संचालित कटाव निरोधक परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव वालों से संवाद कर परियोजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। साथ ही क्षेत्र में संचालित अन्य विकास योजनाओं की प्रगति भी जानी। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और समयबद्ध ढंग से परियोजनाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई विशाल पोरवाल, सहायक अभियंता एवं जूनियर इंजीनियर समेत अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...