बाराबंकी, मार्च 28 -- मसौली। शनिवार को पंचायत भवन बड़ागांव मे राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की टीम द्वारा धूम्रपान के प्रति जागरूक किया तथा लोगो को धूम्रपान न करने का संकल्प दिलाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ ने कहा कि बढ़ती दिनचर्या, उचित खानपान व तनाव के चलते ह्रदय रोग आज सबसे बड़ी समस्या बन गयी हैं। डॉ. गौड़ ने ह्रदय रोग से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होने ने कहा कि दिल की बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। तनाव, थकान, प्रदूषण के कारण के कारण रक्त के आदान प्रदान में इस महत्वपूर्ण अंग को काम करने में मुश्किलें होती है। दिल के रोग से बचने के लिए धूम्रपान से दूर रहना चाहिए।कार्यक्रम मे साइकोलॉजिस्ट संजय कुमार ने कहा कि धूम्रपान करने से हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.