श्रावस्ती, मई 31 -- कटरा, संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा तंबाकू मुक्त समाज निर्माण करके तथा तंबाकू सेवन न करने और समाज को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही तंबाकू मुक्त वातावरण के निर्माण एवं स्वस्थ समाज की स्थापना में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान, दिलाई शपथ यह भी पढ़ें- विकासनगर में विश्व तंबाक...