रांची, जून 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सदान विकास पार्टी ने झारखंड में तंबाकू व गुटखा समेत नशीले पद्धार्थ की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। इस मसले को लेकर संगठन के प्रतिनिधियों ने पूर्व में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।

सरकार के निर्देश संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि सरकार के निर्देश पर नशामुक्त अभियान में जिला स्तर पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी छात्रों व युवाओं को इससे होने वाले नुकसान को लेकर कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं और विद्यार्थियों को जागरूक कर रहे हैं। राज्य भर में तंबाकू, गुटखा समेत अन्य नशीले पद्धार्थ की खुलेआम बिक्री हो रही है।

नशा मुक्त समाज की परिकल्पना इस पर सरकार के स्तर से जब तक सख्ती से रोक नहीं लगेगी, तब तक नशा मुक्त समाज की परिकल्पना बेमानी होगी।...