हमीरपुर, मार्च 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के सुभाष बाजार स्थित न्यू सिटी मॉन्टेसरी स्कूल का 16वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजेश्वरी द्विवेदी ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, सरस्वती वंदना तथा अतिथियों के स्वागत गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें तमिल डांस, पुलिस डांस, राजस्थानी डांस, गरबा डांस, चंद्रयान एक्ट, शिवाजी महाराज एक्ट, हंगर एक्ट, दुर्गा डांस, कथक डांस, चार युग तथा भरतनाट्यम की बेहद शानदार प्रस्तुतियां शामिल रहीं। साथ ही विद्यालय के कक्षा 7 और 8 के विद्यार्थियों ने अपने देशभक्ति से भरपूर नृत्य से मंच को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छ...