नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- दिल्ली पुलिस ने एक अनोखे साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़ किया है। जहां एक 19 साल के लड़के ने तमिल फिल्म से प्रेरित होकर ठगी का नया तरीका खोज लिया और कई लोगों को चूना लगाया। ये लड़का चांदनी चौक की दुकानों के QR कोड बदलकर ग्राहकों के पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर रहा था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।चांदनी चौक बुटीक में हुआ पहला मामला सामने 13 दिसंबर को चांदनी चौक की एक बुटीक में एक ग्राहक ने 2.5 लाख रुपये का लहंगा खरीदा। उन्होंने UPI से दो बार पेमेंट किया। पहले 90 हजार रुपये और फिर 50 हजार रुपये। QR कोड स्कैन करने पर ट्रांजेक्शन सफल दिखा और ग्राहक ने स्क्रीनशॉट भी लिया। लेकिन दुकानदार ने बताया कि पैसे उनके अकाउंट में नहीं आए। इसके बाद ग्राहक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस जांच में खुला पूरा खेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.