सहारनपुर, सितम्बर 21 -- सहारनपुर। विश्व जैन संगठन द्वारा आवास विकास स्थित जैन अतिथि भवन में जैन समाज के गौरवशाली इतिहास और प्राचीन विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'तमिल जैन : अल्पसंख्यक के भीतर अल्पसंख्यक' की प्रथम स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कवि सजल जैन की जिओ जैनिज्म टीम द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री में तमिलनाडु की करीब 2300 वर्ष पुरानी जैन विरासत, प्राचीन मंदिरों, शिलालेखों और जैन संस्कृति के इतिहास को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र के अनावरण और दीप प्रज्वलन से हुआ। यह आयोजन अंजना जैन, पत्नी प्रवीण कुमार जैन रामपुर वाले और नरेंद्र कुमार जैन ट्रांसपोर्ट वाले के परिवार की ओर से किया गया। यह भी पढ़ें- जैन मंदिर में डिजिटल डायरेक्टरी का हुआ विमोचन मुख्य अतिथि जैन समाज के संरक्षक एवं पूर्व महानगर भाजपा अध्यक...