मेरठ, मार्च 5 -- गढ़ रोड स्थित गोकुलधाम कॉलोनी में बुधवार को डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोकुलधाम कॉलोनी के डी ब्लॉक में किराए के मकान में रहने वाले 27 वर्षीय डॉक्टर गिरी प्रसाद ने अपने कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले थे और मेरठ में रहकर लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक को शक हुआ। इसके बाद कमरे में देखा गया तो डॉक्टर गिरी प्रसाद का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मकान मालिक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भ...