चेन्नई, मार्च 23 -- तमिलनाडु की सियासत में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 23 अप्रैल को होने विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सीट बंटवारे पर अहम समझौता कर लिया है, जिससे राज्य में राजनीतिक मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP), डॉ. अंबुमणि के नेतृत्व वाले वन्नियार-ओबीसी बहुल पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) गुट और टीटीवी दिनाकरन के नेतृत्व वाले AMMK ने सोमवार को अन्नाद्रमुक (AIADMK) के साथ सीट बंटवारे का समझौता पूरा किया। यह समझौता भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में हुआ। पीयूष गोयल भाजपा के तमिलनाडु चुनाव प्रभारी भी हैं। NDA के घटक दलों के बीच हुए समझौते के अनुसार, भाजपा को 27 सीटें आवंटित की गईं, जो 2021 के चुनावों में लड़ी गई सीटों से सात अधिक हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री औ...