नई दिल्ली, मई 25 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय अब ऐक्शन में नजर आ रहे हैं। अभी तक फिल्मी पर्दे पर ऐक्शन लेने वाले विजय अब मुख्यमंत्री के तौर पर सख्त और तत्काल फैसले ले रहे हैं। शपथ लेने के बाद सबसे पहले महिला सुरक्षा के ऊपर कानून बनाने वाले विजय ने हाल ही में पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि महिला और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की एफआईआर तुरंत लिखी जाए इसके अलावा जघन्य अपराधों की स्थिति में तुरंत ही आयोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बता दें, तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना के बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैला हुआ है। इसी को लेकर चेन्नई में कल उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। इसी बैठक में मुख्यमंत्री विजय ने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में तुरंत जांच करने और जल्दी से जल्दी फैसल...