नई दिल्ली, फरवरी 16 -- तमिलनाडु भाजपा प्रमुख नयनार नागेंद्रन ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर की गई अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यह बयान गलती से दिया गया था। यह विवाद तब शुरू हुआ जब नागेंद्रन ने अभिनेता और तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के प्रमुख विजय की राजनीतिक गतिविधियों पर टिप्पणी करते हुए तृषा का नाम घसीटा। उन्होंने विजय को अनुभवहीन बताते हुए व्यंग्य किया कि उन्हें राजनीति में सफल होने के लिए पहले तृषा के घर से बाहर आना चाहिए। यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और राजनीतिक-सामाजिक स्तर पर आलोचना का कारण बन गई। यह भी पढ़ें- बिल गेट्स पर घटिया वैक्सीन बांटने के आरोप, कांग्रेस पर हमलावर हुए मणिशंकर; टॉप-5 नयनार नागेंद्रन तिरुनेलवेली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं। उन्होंने बाद में साफ किया कि यह शब्द अ...