नई दिल्ली, मई 9 -- Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की राजनीति इस समय एक बेहद रोमांचक और अनिश्चितता की दौर से गुजर रही है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सत्ता की दहलीज पर तो खड़ी है, लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर है। विपक्षी दलों के दांव-पेंच ने भी सरकार गठन की राह को कांटों भरा बना दिया है। एक ओर जहां राज्यपाल ने टीवीके के बहुमत के दावे को फिलहाल हरी झंडी नहीं दी है, वहीं दूसरी ओर एएमएमके (AMMK) और टीवीके के बीच समर्थन की फर्जी पत्र को लेकर कानूनी और सियासी जंग शुरू हो गई है। तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। विजय की पार्टी टीवीके के पास वर्तमान में 107 विधायक हैं। विजय ने खुद दो सीटों से चुनाव जीता है, जिससे प्रभावी संख्या 108 से घटकर 107 रह गई है। बहुमत के ल...