सीतामढ़ी, सितम्बर 20 -- सीतामढ़ी। जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुबनी बेलहिया गांव निवासी एक युवक के तमिलनाडु से घर लौटने के दौरान ट्रेन से अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर स्टेशन के पास युवक का मोबाइल मिलने के बाद से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बदहवास हैं। युवक तमिलनाडु से ट्रेन पकड़कर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर के समीप उसका मोबाइल लावारिस हालत में मिला। काफी खोजबीन और संपर्क करने के बाद भी जब युवक का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर रोने-बिलखने का माहौल है और सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है। ​यह घटना इस समय पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर और पुलिस प्रशासन से लापता युवक की सकुशल बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। पुलिस मामल...