नई दिल्ली, जुलाई 24 -- चेन्नई। चेन्नई में भाकपा राज्य मुख्यालय पर नीट पेपर लीक मामले में धरना छठे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को 5000 से अधिक छात्र धरनास्थल पर पहुंचे। इस बीच, विदुथलाई चिरुथाइगल काची प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने 27 जुलाई को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने नीट को पूरी तरह खतम करने की मांग उठाई है। 'मे 17 मूवमेंट' प्रमुख थिरुगुरुगन गांधी ने एक प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की। मदुरै में पीपल्स फेडरेशन के प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, वहीं इंडियन स्कूल टीचर्स फेडरेशन ने मयिलादुथुराई में प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट के बीच थलपति विजय के मंत्री ने भी केंद्र सरकार को घेरा, बोले- इतनी जिद क्यों? यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों ने किया प्रदर...