नई दिल्ली, फरवरी 28 -- निर्वाचन आयोग ने कहा कि तमिलनाडु में लगभग 1.18 करोड़ युवा मतदाता हैं और युवाओं का नामांकन करने के लिए 3,060 सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों की तैनाती की गई है। चुनाव निकाय ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 26 और 27 फरवरी को तैयारियों की व्यापक समीक्षा करने के बाद मीडिया के साथ साझा की गई एक रिपोर्ट में यह बात कही। इसने सभी 234 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कई उपायों की घोषणा की, जिनमें 188 सामान्य, 44 अनुसूचित जाति और दो अनुसूचित जनजाति सीट शामिल हैं। गत 23 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के आंकड़ों से युवाओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि का पता चलता है। इसमें 18-19 आयु वर्ग के 12,51,742 पंजीकृत प्रथम-मतदाता और 20-29 आयु वर्ग के 1,05,31,653 मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने रिपोर्ट में कहा कि इन 1.18 क...